जहानाबाद: राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत के एक महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। पटना पुलिस, SIT के बाद अब CBI इस मामले की जांच कर रही है और इस बीच परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लगातार धमकी मिलने से परिजनों में दहशत का माहौल है वहीँ छात्रा के पिता ने पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठाये और कहा कि भगवान की इक्षा से अभी तक हम लोग सुरक्षित हैं और जब तक वह रखना चाहेंगे तभी तक हमलोग सुरक्षित रह सकेंगे। हमें पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
दरअसल नीट छात्रा के घर पर एक बार फिर धमकी भरा पर्चा मिला है जिसके बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। पर्चा उनके घर के रसोई घर में खिड़की पास से मिला है जिस पर लिखा हिया कि 'नहीं मानोगे बेटी गई बेटा भी मरेगा 2 दिन में'। छात्रा के घर पर पुलिस की तैनाती के बावजूद दो दिन इस तरह का धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद एक बार फिर जहां पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं वहीं परिजनों की सुरक्षा पर भी संदेह होने लगा है।
यह भी पढ़ें - अनंत सिंह का अंदाज बॉलीवुड में हो रहा है फेमस, एक्टर सोनू सूद ने कहा 'मैं काफी...'
इस संबंध में नीट छात्रा के पिता ने कहा कि हमारे घर पर पुलिस की तैनाती है बावजूद इसके दुबारा पर्चा फेंक हमें धमकाया जा रहा है। पहले हमारी बेटी चली गई और अब हमें और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बेटी की मौत मामले में पुलिस और SIT ने जो किया वह तो सब जान रहे हैं और अब हमारे साथ क्या होगा यह भगवान ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पुलिस की तैनाती होने के बावजूद इस तरह की धमकी मिलने से परिवार के लोगों में डर का माहौल है लेकिन हमलोगों को भगवान ने अब तक सुरक्षित रखा है। भगवान की जब तक इक्षा होगी तब तक ही हमलोग सुरक्षित रहेंगे, हमें पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है।
बता दें कि इससे पहले भी 14 फरवरी को नीट छात्रा के घर पर रसोई की खिड़की पर इसी तरह का एक पर्चा मिला था जिसमें लिखा था कि 'नहीं मानोगे तो मार दिए जाओगे'। अब एक बार फिर धमकी भरा पर्चा मिलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर तो सवाल उठ ही रहा है परिवार समेत आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। बता दें कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा में फ़िलहाल दो कांस्टेबल और एक चौकीदार को तैनात किया गया है और इसके बावजूद पीड़ित परिवार को दो दो बार पर्चा फेंक कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
यह भी पढ़ें - AI समिट में बिहार ने मारी लंबी छलांग, डिप्टी सीएम के सामने बड़े निवेश के लिए MOU किये पर हुआ हस्ताक्षर...
पटना से पवन कुमार की रिपोर्ट