Join Us On WhatsApp

NEET छात्रा मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने ली एंट्री, SSP को जारी किया नोटिस...

NEET छात्रा मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने ली एंट्री, SSP को जारी किया नोटिस...

neet mamle me
NEET छात्रा मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने ली एंट्री, SSP को जारी किया नोटिस...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयार कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब मानवाधिकार आयोग ने भी एंट्री ले ली है। बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पटना SSP को भेजे नोटिस में पूरे मामले की 8 सप्ताह के अंदर जानकारी मांगी है।

बताया जा रहा है कि नीट छात्रा मामले में मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की थी जिसके बाद अब आयोग ने संज्ञान लिया है और SSP को नोटिस जारी कर 8 सप्ताह के अंदर जवाब माँगा है। मामले में अधिवक्ता एसके झा ने याचिका में मांग की थी कि नीट छात्रा की मौत की जांच अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में की जाये। राज्य आयोग में इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें     -    राजस्थान: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका में 7 की मौत, 5 बिहार के...

बता दें कि बीते महीने 6 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह कर नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा बेहोशी की हालत में पाई गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने हैवानियत का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने इससे साफ इंकार कर दिया था। बाद में छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि होने पर जांच शुरू की गई तब शुरुआती दौर में पुलिस की कई लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद DGP ने आनन फानन में एक SIT गठित की और अब इस मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें     -    IGIMS में मरीजों को मिलेगी डिजिटल हेल्थकेयर की सुविधा, 1200 बेड के मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp