Nalanda : नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्षो द्वारा पार्टी कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर बवाल काटा गया। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुआ। प्रखंड अध्यक्षों का आरोप है कि, जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चंदा वसूली और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा जो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं उनकी उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता मुन्ना कुमार पांडे ने बताया कि, राहुल गांधी का राजगीर में कार्यक्रम हुआ था। जिसमें, प्रखंड अध्यक्ष का नाम काटकर NEET पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया के भतीजे को राहुल गांधी से मिलने का कार्य किया गया है। इसके अलावा कई ऐसा चेहरा है, जिसे कांग्रेस पार्टी जानती तक नहीं है। लेकिन उनसे मोटी रकम लेकर राहुल गांधी से मिलने का कार्य किया गया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठे जिला अध्यक्ष के समर्थकों को खींचकर बाहर निकाला। इस दौरान धक्का मुखी का माहौल हो गया और उसके बाद तीन लोगों को कमरे में बंद कर पार्टी कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। हम लोग प्रदेश से लेकर दिल्ली तक जाने का काम करेंगे और जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को हटाकर ही दम लेंगे...
नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट