Join Us On WhatsApp

राजनीतिक पारी की शुरुआत के साथ ही निशांत पहुंचे पैतृक गांव, ग्रामीणों से मुलाकात कर...

राजनीतिक पारी की शुरुआत के साथ ही निशांत पहुंचे पैतृक गांव, ग्रामीणों से मुलाकात कर...

nishant pahunche ganv
राजनीतिक पारी की शुरुआत के साथ ही निशांत पहुंचे पैतृक गांव, ग्रामीणों से मुलाकात कर...- फोटो : Darsh NEWS

नालंदा: बीते 8 फरवरी को राजनीति में एंट्री करने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार लगातार घूम कर लोगों से मिल रहे हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी कड़ी में निशांत कुमार गुरुवार को अपने पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा पहुंचे। कल्याण बिगहा पहुँचने के बाद वह सबसे  पहले स्थानीय देवी मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और फिर स्मृति वाटिका में जा कर अपनी मां, दादा और दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

निशांत कुमार फिर अपने पैतृक आवास पहुंचे और वहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनसे बातचीत करते हुए आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान निशांत ने लोगों से कहा कि जैसे आपलोगों ने मेरे पिता का साथ दिया उसी तरह से मेरा साथ और मुझे आशीर्वाद दें। मैं अपने पिता के अधूरे कामों को आगे बढ़ाउंगा और उन्हें पूरा भी करूंगा। इस दौरान ग्रामीणों ने निशांत के समर्थन में जम कर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें     -        CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के दौरान मंत्री लेसी सिंह हुई भावुक, मंच पर लगी रोने और कहा...

इस दौरान निशांत ने मीडिया से भी बात की और कहा कि पिताजी ने 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया हम उसे आगे बढ़ाएंगे। हमारी कोशिश है कि जिस तरह से पिता जी ने जनता के लिए काम किया उसी तरह मैं भी बिहार के लोगों की सेवा करूं। बता दें कि सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद निशांत ने पार्टी में एंट्री की और अब मांग उठ रही है कि उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाया जाये। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यह तय है कि निशांत कुमार को नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान निशांत कुमार के साथ इस्लामपुर के विधायक रूहेल रंजन, चेतन आनंद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें     -        बिहार के खाने में इतिहास की महक, हर व्यंजन में बसता है परंपरा और स्वाद

नालंदा से मो महमूद आलम की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp