Join Us On WhatsApp

नीतीश बने CM लेकिन सरकार में BJP ने कायम रखा अपना दबदबा, चिराग-मांझी और कुशवाहा ने भी...

नीतीश बने CM लेकिन सरकार में BJP ने कायम रखा अपना दबदबा, चिराग-मांझी और कुशवाहा ने भी...

Nitish became the CM but the BJP maintained its dominance in
नीतीश बने CM लेकिन सरकार में BJP ने कायम रखा अपना दबदबा, चिराग-मांझी और कुशवाहा ने भी...- फोटो : Darsh News

पटना: राजधानी पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ में 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे जबकि विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद फिर मंत्रिमंडल विस्तार किया जायेगा। 

नीतीश मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से 8 मंत्रियों ने शपथ ली जबकि भाजपा कोटे से 14 मंत्रियों ने शपथ ली। इतना ही नहीं कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार दो उप मुख्यमंत्री रखने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन भाजपा ने इसके लिए भी उन्हें मना लिया और खबर आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद भी भाजपा अपने पास ही रखेगी। इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे संतोष कुमार सुमन और दीपक प्रकाश को नीतीश मंत्रिमंडल में रखा गया है।

यह भी पढ़ें      -      मैं नीतीश कुमार...., और 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, PM समेत देश भर के गणमान्य रहे मौजूद

नीतीश मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भाजपा ने एक तरफ जहां पिछड़े वर्ग को भी ध्यान में रखा है तो दूसरी अगड़े वर्ग को भी भागीदारी दी है। ब्राह्मण समाज से मंगल पांडेय को मंत्री पद दिया गया तो दूसरी तरफ नितिन नबीन, रामकृपाल यादव और दिलीप जायसवाल को भी मंत्री पद दिया गया है। हालांकि पिछली सरकार में उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाल चुके नीतीश मिश्रा को इस बार मौका नहीं दिया गया है जबकि उनकी जीत पिछली जीत से भी बड़ी है। 

यह भी पढ़ें      -      शपथ ग्रहण के लिए नीतीश कुमार पहुंचे गांधी मैदान, कुछ ही देर में राज्यपाल दिलाएंगे...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp