बिहार की सियासत में आज एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में उन्होंने मंत्रियों को संबोधित किया और अपने अनुभव साझा किए। माहौल इतना भावुक हो गया कि कई मंत्री अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए, वहीं खुद मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा है की यह पल उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक है। उन्होंने मंत्रियों से अपील की कि वे पहले से भी बेहतर तरीके से काम करें और बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर राज्य को आगे बढ़ाया है और अब इस जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन बिहार की हर गतिविधि पर उनकी नजर बनी रहेगी और उनका स्नेह हमेशा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन! नीतीश देंगे इस्तीफा, आज शाम NDA करेगा नए CM का एलान

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री Ram Kripal Yadav ने इसे भावुक क्षण बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक जिस तरह से बिहार की सेवा की है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जो काम उन्होंने किया, वह कोई और नहीं कर सकता। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री इस्तीफा देने की प्रक्रिया में हैं और राज्यपाल से मिलने की अनुमति ले चुके हैं। वहीं मंत्री Leshi Singh ने इसे भावुक होने के साथ-साथ गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक एक मजबूत नेतृत्व के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही है और नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें : 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन! नीतीश देंगे इस्तीफा, आज शाम NDA करेगा नए CM का एलान

इधर विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar ने भी इस मौके को भावुक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना निश्चित रूप से एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने जानकारी दी कि शाम 4 बजे विधान मंडल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। उन्होंने युवा नेतृत्व की जरूरत पर जोर देते हुए निशांत कुमार को मौका देने की बात भी कही। अब सबकी नजरें शाम 4 बजे होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां बिहार की राजनीति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

YouTube Video