Join Us On WhatsApp

नीतीश युग का हुआ अंत तो भावुक हुए समर्थक, NDA के नेताओं ने अगले चेहरा को लेकर क्या कहा...

नीतीश युग का हुआ अंत तो भावुक हुए समर्थक, NDA के नेताओं ने अगले चेहरा को लेकर क्या कहा...

nitish yug ka ant
नीतीश युग का हुआ अंत तो भावुक हुए समर्थक, NDA के नेताओं ने अगले चेहरा को लेकर क्या कहा...- फोटो : Darsh NEWS

बिहार की राजनीति के एक युग का मानो अंत हो गया। करीब 19 वर्षों से भी अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने आखिरकार राज्यसभा जाने का निर्णय लिया और उन्होंने विधान सभा पहुंच कर चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार वर्ष 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने अब तक कुल 10 बार सीएम पद की शपथ ली। उनके कार्यकाल में बिहार ने काफी विकास की और अब औद्योगिकीकरण की दिशा में आगे बढना शुरू ही की थी कि बिहार की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया।

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर कई दिनों से हलचल तेज थी। बीते दिनों चर्चा शुरू हुई कि सीएम नीतीश के बेटे निशांत राज्यसभा से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे और वे पार्टी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे लेकिन अचानक होली के दिन खबर आई कि सीएम नीतीश खुद राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं खबर यह भी चल रही है कि निशांत बिहार में उप मुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सारी अटकलों पर सीएम नीतीश ने खुद ही विराम लगाया और घोषणा की कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं वहीं अब तक निशांत के डिप्टी सीएम बनाये जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें    -     नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, गृह मंत्री समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से एक तरफ जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है तो दूसरी तरफ अब यह माना जा रहा है कि बिहार में पहली बार भाजपा से कोई चेहरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। हालांकि इस मामले में भाजपा समेत NDA के नेताओं ने नीतीश कुमार की इक्षा का सम्मान करने की बात कही है साथ ही यह भी कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद के ही आदमी को बनाया जायेगा। इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा भी कि अगर नीतीश कुमार खुद राज्यसभा जा रहे हैं तो बिहार में सीएम उनकी पसंद के नेता को ही बनाया जायेगा। बिहार में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है और यही वजह है कि नीतीश कुमार लोगों की पहली पसंद हैं।

NDA के नेताओं ने कहा

वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उनकी इक्षा से ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उन्होंने भाजपा की तरफ से सीएम बनाये जाने के सवाल पर कहा कि यह हम कैसे कह सकते हैं, यह तो नेतृत्व के निर्णय पर है। वहीं लोजपा(रा) के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह निर्णय लिया है तो हमलोग उनके साथ हैं। उन्होंने किस परिस्थिति में यह निर्णय लिया है यह तो वह खुद ही जानें लेकिन हमलोग नीतीश कुमार के निर्णय का हृदय से स्वागत करते हैं। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने खुद ही निर्णय लिया है तो कार्यकर्ताओं का यह प्यार और स्नेह है और उन्हें अब यह निर्णय स्वीकार कर लेना चाहिए। वहीं उन्होंने निशांत कुमार के डिप्टी सीएम के पद पर आने को लेकर कहा कि अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत है।

यह भी पढ़ें    -     गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे CM नीतीश के आवास, साथ में निकले विधानसभा के लिए..


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp