Join Us On WhatsApp
BISTRO57

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर कसा तंज, कहा जनता का कोई काम नहीं किया, घुटना में है दिमाग

Opposition Tejashwi Yadav took a jibe at Deputy CM Vijay Sin

 बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में तीसरे दिन दरभंगा पहुंचकर प्रेक्षागृह में पांच विधान सभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए NDA सरकार पर जमकर हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे पूरी नही हो रही है।  

वही तेजस्वी ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन वोट बिहार के मतदाता से लेंगे। लेकिन यहां के जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ता के साथ संवाद चल रहा है। उसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे।

वही तेजस्वी ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वो उपमुख्यमंत्री बने है। एक काम बता दे, जो उनके द्वारा किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरटी लेकर जनता के पैसे से घूमते है।घूमना कोई काम है क्या। हम से ज्यादा जनता के बीच मे रहे है। रात दिन हमलोगों ने सड़को पर बिताए है। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं। ये लोग बेकार की बाते कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। कार्यकर्ताओं के साथ इंटरनल बैठक हो रही है। तो खुले में थोड़ी ही होगी। घुटने में जिसका दिमाग है तो उसके बारे में क्या कहेंगे।

वही उन्होंने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आई। लेकिन हम कमजोर नहीं है। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। वही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में भू सर्वेक्षण हो रहा है। उस सर्वे में बड़ा भ्रष्ट्राचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। सर्वे के नियम को सरल बनाना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि पिछले बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर बेईमानी नहीं होती।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp