Join Us On WhatsApp
BISTRO57

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने महाराष्ट्र सरकार को दी नसीहत, तो प्रशांत किशोर तेजस्वी और अखिलेश यादव पर भी कसा तंज..

Outspoken statement of Union Minister Jitan Ram Manjhi

Gaya - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय
मंत्री जीतन राम मांझी ने जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर पर तंज कसा है वहीं तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के साथ ही बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में हुई हत्या पर अपनी राय रखी है. 

 गया में मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में जन सुराज नई राजनीतिक दल के रूप में सामने आया है। राजनैतिक दल बनने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर द्वारा इमामगंज और बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हर कोई प्रत्याशी देता है। चुनाव के दौरान कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में आते हैं। जब अखाड़ा में पहलवान लड़ता है, तभी पता चलता है। कौन पहलवान कैसा है। जनता के बीच जाने से कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस-जिस सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। उस पर सभी दल अपनी ताकत लगाएंगे। हमारे समझ से इमामगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में हम पार्टी के प्रत्याशी की जीत होगी। वहीं बेलागंज विधानसभा सीट पर इस बार उलट-पुलट होने जा रहा है। बेलागंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजद से यह सीट छिना जाएगा। वहां से इस बार एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

 वहीं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा हिंदू स्वाभिमान यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज सभी लोग अपने स्तर से यात्रा निकाल रहे हैं। अगर हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे है तो क्या दोष है। इस देश में सभी को फ्रीडम है, अपना यात्रा निकालने के लिए। कोई अधिकार यात्रा, कोई स्वाभिमान यात्रा तो कोई हिन्दू बचाव यात्रा निकालते है। जनतंत्र में सभी को अपना अधिकार है। अगर गिरिराज सिंह यात्रा निकाल रहे तो क्या गलत कर रहे हैं। वह अपने आप में ठीक काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या पर महाराष्ट्र सरकार को नसीहत दिया। उन्होंने कहा कि एनसीपी नेता की पाॅश इलाके में हत्या महाराष्ट्र सरकार के लिए सोचनीय विषय है। ऐसे मामले में सभी लोग उंगली उठा सकते हैं. ‌ उम्मीद है कि एनसीपी नेता की हत्या मामले में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। वे जिंदादिल नेता थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि एक सियार था। जिसका पूंछ कट गया था, वह सबसे कहते चलता था कि पूंछ खराब चीज होता है। वैसे ही आज तेजस्वी यादव कह रहे है।  2005 से ही इनकी की पूंछ कटी है। ऐसा बयान देकर अपना कलंक धोना चाहते है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में बिहार को जंगल राज कहा जाता था। आज वहीं याद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आ रहा है। इसलिए राहुल गांधी महा जंगल राज कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां एनडीए की सरकार है। अगर वैसे राज्य में अपराधिक घटनाएं होती है तो सरकार सख्त कदम उठाती है। ताकि कोई दूसरा सर नहीं उठा पाए। अब वैसी बात नहीं है।  आज बहुत अधिक जगहों पर सरकार को बदनाम करने के लिए भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है। एनसीपी नेता हत्या कांड दुखद है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई हो रही है। उक्त मामले में दो की गिरफ्तारी भी हुई है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को एनडीए का साथ छोड़ देने क़े लिए कहने के सवाल पर जीतनराम मांझी ने  कहा कि नीतीश कुमार से ज्यादा अनुभवी अगर अखिलेश यादव है तो हमको कुछ नही कहना है।नीतीश कुमार के सामने राजनीत में अखिलेश यादव बहुत कम उम्र के है।मैच्योर पॉलिटिशियन नीतीश कुमार को सलाह देना हम समझते है यह शोभा नही देता है।आज 18 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है।विकास का दौर चल रहा है।2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।ऐसी स्थिति में दुनिया क्या कहती है इसका हमलोग को फिक्र नहीं है।2025 के चुनाव उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा।

 गया से मनीष की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp