Join Us On WhatsApp

पैक्स अध्यक्ष पर मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप, हाई कोर्ट में याचिका किया दायर; सदस्यता रद्द करने का मांग...

गयाजी जिले के वजीरगंज प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष सह घुरियावां पंचायत निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने ही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी।

Packs adhyaksh par matdataon ke naam katwane ka aarop, High
पैक्स अध्यक्ष पर मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप- फोटो : Darsh News

Gaya Ji : गयाजी जिले के वजीरगंज प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष सह घुरियावां पंचायत निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने ही पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि, बीते वर्ष चुनाव में घुरियावां में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा गलत तरीके से नामांकन कर चुनाव में जीत हासिल की गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए उन्होंने कई तरह के हथकंडे अपनाए जिसमें कई मतदाताओं को सूची से नाम कटवाने का भी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पर आरोप है। उन्होंने कहा कि, दो बार चुनाव में अलग-अलग नाम से नामांकन कराया गया। जिसमें एक बार अभय कुमार सिंह व दूसरे में अभय कुमार के नाम से नामांकन कराया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि, इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया है, उसके अलावे गया के उप विकास आयुक्त से भी आवेदन के माध्यम से नाम कटवाने के मामले को लेकर भी शिकायत की गई है। वहीं उन्होंने कहा है कि, पैक्स अध्यक्ष की सदस्यता रद्द करने का भी मांग किया है।



गयाजी से मनीष कुमार की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : 

Bihar News : जहानाबाद में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत...https://darsh.news/news/Bihar-News-Jahanabad-mein-sadak-hadsa-bike-sawar-ki-maut-515907



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp