पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबियत अचानक खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पप्पू यादव डॉक्टर की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। इस मामले की जानकारी सांसद पप्पू यादव के तबियत खराब होने की जानकारी उनके ही सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। पप्पू यादव के निजी सचिव ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
यह भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव के लिए उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे NDA के उम्मीदवार, पवन सिंह का क्या हुआ?
पप्पू यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया है कि 'पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद पप्पू यादव जी की तबियत अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है तथा उनके स्वास्थ्य पर पूरी सतर्कता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। हम सभी उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जल्द स्वस्थ कर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की शक्ति प्रदान करें।'
यह भी पढ़ें - निशांत राजनीति में एंट्री को लेकर नीतीश ने भरी हामी, अशोक चौधरी ने कहा 'कार्यकर्ताओं के दबाव में..'