Join Us On WhatsApp

तो जेल से कब बाहर आयेंगे पप्पू यादव? कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी मामलों में...

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पिछले एक सप्ताह से बेउर जेल में बंद हैं. उन्हें एक मामले में मंगलवार को जमानत मिल गई थी उसके बाद पटना पुलिस ने दो अन्य मामले भी अटैच कर दिए थे जिस पर सुनवाई के बाद शुक्रवार को उन्हें राहत दी गई है...

pappu yadav ko mili jamanat
तो जेल से कब बाहर आयेंगे पप्पू यादव? कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी मामलों में...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पप्पू यादव को सभी मामलों में जमानत दे दी है जिसके बाद अब वे जेल से बाहर आ सकते हैं। शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को सभी तीन मामलों में जमानत दे दी है जिसके बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। पप्पू यादव पिछले करीब एक सप्ताह से बेउर जेल में बंद हैं जो अब बहुत ही जल्द बाहर सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -     पत्रकार आशीष शर्मा ऋषि को भेजे गए नोटिस पर WJAI की गंभीर आपत्ति, पत्रकारों की गरिमा की रक्षा की मांग

पप्पू यादव को बीते 6 फरवरी को पटना पुलिस ने गर्दनीबाग थाना में दर्ज करीब 31 वर्ष पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें तीन दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद सोमवार को उन्हें उस मामले में जमानत तो मिल गई लेकिन पुलिस ने दो अन्य मामले अटैच कर दिया था जिसमें दो मामले कोतवाली थाना में दर्ज थे। अब कोर्ट ने उन्हें उन दोनों मामलों में भी जमानत दे दी है जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

बता दें कि पप्पू यादव की कोर्ट में गुरुवार को भी पेशी हुई थी जिस दौरान उन्होंने अपने ख़राब स्वास्थ्य और संसद में भाग लेने का हवाला दिया था। अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है जब उन्हें कोर्ट ने सभी मामलों में राहत दे दी है और उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें     -     जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर को अपराधियों ने देहरादून में भूना, संभलने से पहले ही...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp