Join Us On WhatsApp

SSP ने एक बार फिर कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर, दीदारगंज थानाध्यक्ष को...

SSP ने एक बार फिर कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर, दीदारगंज थानाध्यक्ष को...

patna SHO transfer
SSP ने एक बार फिर कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर, दीदारगंज थानाध्यक्ष को...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में एक बार फिर SSP कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया है। एसएसपी ने एक साथ 8 थानाध्यक्षों का तबादला किया है जबकि एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें से एक थानाध्यक्ष को परिवारिक कारणों से लंबी छुट्टी भी दी गई है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के द्वारा जारी आदेश के अनुसार दीदारगंज थाना के थानाध्यक्ष रणविजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके ऊपर अवैध मिट्टी खनन के एक मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई थी जिस पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की वजह से उन्हें पूलिस केंद्र भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें      -      वृंदावन से दर्शन कर वापस लौटे सीएम नीतीश के बेटे निशांत, मीडिया से बात करते हुए कहा...

इसके साथ ही धनरुआ थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने पारिवारिक कार्य की वजह से छुट्टी की मांग की थी जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। वहीं बाढ़ कोर्ट में अभियोजन एवं सुरक्षा प्रभारी सुनील कुमार-2 को दीदारगंज का थानाध्यक्ष, धनरुआ के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार को धनरुआ के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विशिष्ट आसूचना इकाई में पदस्थापित मनजीत कुमार ठाकुर को नौबतपुर थानाध्यक्ष, नदी थानाध्यक्ष शंकर झा को चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष, दीघा टीओपी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन को नदी थानाध्यक्ष और बिक्रम थानाध्यक्ष विष्णु कुमार को दीघा टीओपी का जिम्मा दिया गया है। वहीं नौबतपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार को एसटीएफ में ट्रांसफर होने की वजह से पुलिस केंद्र में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें      -      होली पर घर आने के लिए नहीं मिल रही ट्रेनों में टिकट फिर भी 'No Tension', 200 बसों में टिकट बुकिंग शुरू...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp