Join Us On WhatsApp

कल पटना की सड़क पर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इन रूटों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद...

कल पटना की सड़क पर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इन रूटों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद...

patna ki sadak par parichalan
कल पटना की सड़क पर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इन रूटों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी है और राज्य में अक्सर नशामुक्त बिहार को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाये जाते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा राजधानी पटना में नशामुक्ति के लिए मैराथन का आयोजन रविवार को किया गया है। मैराथन में स्थानीय लोगों के साथ ही सरकारी कर्मी, अधिकारी और अन्य कई गणमान्य भी शामिल होंगे। रविवार को आयोजित रन फॉर नशामुक्त बिहार (पटना मैराथन) को लेकर कई रूट पर ट्रैफिक भी डाइवर्ट किया गया है। इस संबंध में पटना के ट्रैफिक एसपी सागर झा ने जानकारी देते हुए लोगों से बदले हुए रूट से ही आवागमन की अपील की।

मामले की जानकारी देते हुए पटना ट्रैफिक एसपी सागर झा ने बताया कि नशामुक्त बिहार को लेकर रविवार को राजधानी पटना में रन फॉर नशामुक्त बिहार (पटना मैराथन) का आयोजन किया गया है। इस मैराथन में कई प्रतिभागी के साथ ही गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। मैराथन गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से शुरू हो कर चिल्ड्रेन पार्क, आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ के दक्षिणी फ्लैंक से दीघा गोलंबर, अटल पथ के पूर्वी फ्लैंक से राजीव नगर, क्रिकेट अकादमी, राजीव नगर रोड नंबर 8, राजीव नगर उत्तरी छोड़, राजीव नगर दक्षिणी छोड़, मगही होटल, एसके पूरी पार्क और फिर उसी मार्ग से वापस हो कर गांधी मैदान तक आएगा।

यह भी पढ़ें     -       51 नहीं 44: मंत्री अशोक चौधरी ने बताई निशांत की सही उम्र, कहा 'गलत जन्मतिथि...'

मैराथन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि और सुगम यातायात की व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है साथ ही इन रूट पर वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है। इन वाहनों पर एंबुलेंस, शव वाहन और अग्निशमन वाहन के साथ ही इमरजेंसी सेवा के वाहनों को छोड़ कर अन्य वाहनों का परिचालन नहीं हो सकेगा। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक वाहनों के परिचालन बंद रहेंगे। चिल्ड्रेन पार्क से आयुक्त कार्यालय, जेपी गंगा पथ अंडरपास तक दोनों ही फ्लैंक पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। दानापुर की तरफ से आने वाले यात्री पुलिस लाइन से बुद्ध मार्ग की तरफ जा सकेंगे।

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि जेपी गंगा पथ आयुक्त कार्यालय के सामने से दीघा गोलंबर तक दक्षिणी फ्लैंक पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा, उत्तरी फ्लैंक का प्रयोग यात्री कर सकेंगे। दीघा गोलंबर से अटल पथ के पूर्वी फ्लैंक पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा जबकि पश्चिमी फ्लैंक पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान जेपी गंगा पथ और अटल पथ के एक फ्लैंक पर ही दोनों तरफ की वाहनों का परिचालन कराया जायेगा। मैराथन के अवसर पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी लोगों का गांधी मैदान में प्रवेश गेट नंबर 12 से होगा और उनके लिए पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित कर दी गई है। प्रतिभागी गेट नंबर 5 से प्रवेश करेंगे जबकि मीडियाकर्मियों का वाहन गेट नंबर 10 से और अन्य वाहनों का प्रवेश गेट नंबर 6 से होगा।

यह भी पढ़ें     -       दो जहाजों ने पार कर लिया है स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज, अब देश में दूर होगी LPG की किल्लत...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp