Join Us On WhatsApp

पटना जंक्शन पर पुलिस ने अपनाया गांधीगिरी स्टाइल , नियम तोड़ने वालों को पहनाई माला!

पटना जंक्शन पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के लिए अपनाया अनोखा तरीका। फाइन की बजाय उन्हें माला पहनाकर चेतावनी दी गई और गांधीगिरी से सुधारने की कोशिश की गई।

patna me police ne apnaya gandhigiri style
पटना जंक्शन पर पुलिस ने अपनाया गांधीगिरी स्टाइल , नियम तोड़ने वालों को पहनाई माला!- फोटो : Darsh News

पटना: आमतौर पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना भरना पड़ता है, लेकिन पटना जंक्शन पुलिस ने एक अनोखा और अलग तरीका अपनाया है। सोमवार को पटना जंक्शन पर विशेष अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वाले यात्रियों और राहगीरों को फाइन भरने के बजाय माला पहनाकर और चेतावनी देकर सुधारने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें: टी20 का नया सितारा: अभिषेक शर्मा ने कमाल कर दिखाया, कोहली को पछाड़ा

इस अभियान के तहत पुलिस ने देखा कि कई लोग स्टेशन परिसर में लाउडस्पीकर की अवज्ञा कर रहे थे, अतिक्रमण कर रहे थे या ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इन नियम तोड़ने वालों को पकड़कर केवल फाइन नहीं किया गया, बल्कि उन्हें माला पहनाकर गांधीगिरी के तहत सही व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई। पटना जंक्शन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तरह का अभियान लोगों में जागरूकता बढ़ाने और नियम पालन की आदत डालने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारी ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों के बीच में सकारात्मक बदलाव और जिम्मेदारी की भावना लाना है।”

यह भी पढ़ें: किसी के बाप में दम नहीं जो.., मुंबई में बिहार भवन को लेकर मनसे की धमकी पर बिहार में शुरू हुई सियासत...

पुलिस का यह तरीका काफी हद तक सफल भी रहा, क्योंकि कई लोगों ने माला पहनने के बाद अपने व्यवहार में सुधार दिखाया और नियमों का पालन करना शुरू किया। हालांकि कुछ लोग अभी भी फाइन और चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने से नहीं चूक रहे हैं। विशेष अभियान में ट्रैफिक टीम के साथ स्टेशन सुरक्षा टीम ने भी भाग लिया। अधिकारी ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस तरह के अनोखे और शांति पूर्ण प्रयास को देखकर कहा जा सकता है कि गांधीगिरी का असर आज भी लोगों को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp