Join Us On WhatsApp

राजधानी पटना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में 6 बदमाशों को दबोचा...

राजधानी पटना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में 6 बदमाशों को दबोचा...

patna police karrwai
राजधानी पटना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में 6 बदमाशों को दबोचा...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण के दावे पुलिस और सरकार दोनों लगातार करती रहती है और इसी कड़ी में राजधानी पटना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी पटना की पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान जेवर छिनतई और हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अगमकुआं, पत्रकारनगर, रामकृष्णानगर और आलमगंज थाना क्षेत्र में की जहां से हथियार और लूट के सामानों के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि राजधानी पटना में बीते कई दिनों से लूट और छिनतई की घटनाएं सामने आ रही थी। इन घटनाओं को देखते हुए एक टीम गठित की गई थी और लगातार छानबीन की जा रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजधानी पटना के चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, चोरी की एक बाइक, स्नेचिंग किये गए जेवर तथा 33 हजार 500 रूपये बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास उर्फ़ बद्री, राकेश कुमार, मनीष कुमार, आलोक गुप्ता, संजय साव उर्फ़ भोला ठठेरा और अंकित पटेल उर्फ़ भोमा के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें      -    राज्यसभा चुनाव को लेकर चिराग ने भी बुलाई विधायकों की बैठक, कहा 'रणनीति...'

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से सोने के तीन चेन, साढ़े 33 हजार रूपये नकद, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग सिटी इलाके के एक सोनार के घर पर जा कर छिनतई के जेवर बेचते थे तो पुलिस ने वहां भी छापेमारी की। हालांकि इस दौरान सोनार खुद तो भाग निकला लेकिन उसके घर से सोना गलाने वाले कई उपकरण बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार सभी बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है जबकि एक बदमाश के विरुद्ध हत्या, डकैती समेत कई अन्य मामलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये सभी पहले भी जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें      -    Extra-C ने ACAD प्रतियोगिताओं के समेकित परिणाम जारी किए, बिहार में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp