Join Us On WhatsApp

कैदी के फरार होने पर पटना SSP की बड़ी कार्रवाई,8 पुलिस कर्मी सस्पेंड,दो गिरफ्तार

Patna SSP takes big action after prisoner escapes, 8 police

Patna- कुख्यात लुटेरा गिरोह का सदस्य प्रिंस के पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH से फरार होने का मामले मैं पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.इस मामले में डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो दारोगा और छह सिपाही शामिल हैं।इसके साथ ही दो सिपाहियों रंजन पासवान और सुबोध पासवान पर पीरबहोर थाने में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पूरे मामले की जांच का जिम्मा एसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार को दिया गया है। 

 प्रिंस के भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. उस पर सोना लूट, डकैती और हत्या सहित दो दर्जन सेअधिक संगीन मामले बिहार के अलग-अलग थानों और दूसरे राज्यों में दर्ज हैं। प्रिंस के भागने के बाद पुलिस की जांच की आंच जेल प्रशासन के अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। प्रिंस को अस्पताल भेजने को लेकर जेल प्रशासन के अफसरों व डॉक्टर की भूमिका की जांच होगी।

 बताते चलें कि बेऊर जेल से सोमवार को छह बंदी इलाज कराने पीएमसीएच आए थे। इनकी सुरक्षा में आठ पुलिसकर्मी तैनात थे। छह में से चार बंदी इलाज कराने के बाद वापस जेल चले गये। उनके साथ छह पुलिसकर्मी थे। दूसरी तरफ प्रिंस और एक अन्य बंदी को लेकर सिपाही सुबोध पासवान और रंजन पासवान पीएमसीएच में घूम रहे थे। रात के साढ़े 11 बजे प्रिंस ने खाना खाने की बात कही तो दोनों सिपाही उसे लेकर भिखना पहाड़ी स्थित एक होटल में चले गये। उसी जगह से प्रिंस सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि उसके साथ मौजूद एक और बंदी वहीं था।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp