Join Us On WhatsApp

लाख कोशिश के बावजूद पिता नहीं बचा सके अपने दो बच्चों को, सामने ही जिंदा जल गए...

लाख कोशिश के बावजूद पिता नहीं बचा सके अपने दो बच्चों को, सामने ही जिंदा जल गए...

pita ke samne bacche jale
लाख कोशिश के बावजूद पिता नहीं बचा सके अपने दो बच्चों को, सामने ही जिंदा जल गए...- फोटो : Darsh News

पटना: राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है जहां पिता के सामने ही दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी इलाके के भगवानगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के दनाड़ा गांव की है जहां शनिवार की दोपहर पिता के सामने दो मासूम बच्चे जल गए। मृतकों की पहचान स्थानीय विकास कुमार उर्फ़ कल्लू ठाकुर का 6 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार और दो वर्षीया पुत्री मानसी कुमारी के रूप में की गई। वहीं घटना में एक और बच्चा बाल बाल बच गया। 

यह भी पढ़ें      -       बिहार की महिलाएं कर रही हैं करोड़ों का टर्न ओवर, सीएम नीतीश ने दिया मौका तो जीविका दीदियों ने...

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों के पिता खलिहान में काम कर रहे थे जबकि उनके तीनों बच्चे वहीं एक फूस की झोपड़ी में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा अंशु वहां से बाहर निकल गया जबकि दो बच्चे खेल रहे थे। अचानक उनके पिता ने झोपड़ी को आग की लपटों में घिरा देखा जिसके बाद उसने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके और दोनों बच्चों की जल कर मौत हो गई। झोपड़ी में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मसौढ़ी एएसपी कोमल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के संबंध में लोगों ने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति माचिस की तीली जला कर जानबूझ कर या अनजाने में फेंका होगा जिससे आग लग गई। फ़िलहाल मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जबकि इलाके में मातम का माहौल है। लोगों ने बताया कि मृतक बच्चों के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

यह भी पढ़ें      -       एक मामला खत्म होता नहीं और दूसरा आ जाता है सामने, पटना विश्वविद्यालय परिसर में...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp