Join Us On WhatsApp

खिलाड़ी सह विधायक श्रेयसी सिंह को CM नीतीश ने किया सम्मानित..

Player cum MLA Shreyasi Singh honored by CM Nitish

Jamui -ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार की विधायक श्रेयसी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 लाख का चेक देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज, सचिव एस सिद्धार्थ, कुमार रवि और खेल विभाग अन्य पदाधिकारी, खिलाड़ी और गणमान्य जन उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का आयोजन राजगीर स्थित खेल विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया था।इस सम्मान को लेकर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल दिवस के दिन ये सम्मान श्रेयसी का नहीं बल्कि सम्पूर्ण बिहार का है। वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम उज्ज्वल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में राज्य खेल सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रेयसी सिंह को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
इस सम्मान से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक श्रेयसी के समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया.
जमुई से धनंजय की रिपोर्ट  

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp