Join Us On WhatsApp

बजट सत्र में गरमाई राजनीति, सदन में नीतीश के पीएम मटेरियल बोले जाने पर मचा बवाल

राजद विधायक के बयान से नई बहस छिड़ी है, तो वहीं कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है।

Politics heats up during the Budget session, uproar erupts i
बजट सत्र में गरमाई राजनीति, सदनमें पीएम मटेरियल बोले जाने पर मचा बवाल- फोटो : Darsh NEWS

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र इन दिनों पूरी तरह से सियासी हलचल के केंद्र में है। सदन के अंदर जहां सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है, वहीं सदन के बाहर भी बयानबाजी का दौर तेज है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक के बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। राजद विधायक रणविजय साहू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार “पीएम मटेरियल” हैं और उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अद्भुत प्रतिभा है और यही वजह है कि वे करीब 20 वर्षों से बिहार की कमान संभाल रहे हैं। उनका मानना है कि अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनते हैं तो इससे बिहार को भी बड़ा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब केस में बड़ा मोड़! लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी कोर्ट पहुंचे, आरोपों पर दिया चौंकाने वाला जवाब

इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, बजट सत्र के दौरान सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा जारी है। सुबह 11 बजे से बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर हंगामा किया। पटना में नीट छात्रा की मौत और फुलवारीशरीफ में छात्रा के बालकनी से गिरने की घटना को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस हालात पर काबू पाने में नाकाम है। सरकार का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, खातों में ट्रांसफर हुए 10-10 हजार रुपये

इधर, सदन के बाहर राजद नेता कुमार सरबजीत द्वारा दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर दिए गए बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। कुल मिलाकर, बजट सत्र के दौरान बिहार की राजनीति गरमाई हुई है और आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp