Join Us On WhatsApp

प्रेमी की जब शादी हो गई फिक्स, तो प्रेमिका ने होटल पहुंचकर उठाया बड़ा खौफनाक कदम

Premi ki shadi, premika ka sucide

Purnia :- बड़ी खबर  पूर्णिया से है जहां  होटल क्रिस्टल ब्लू में के कमरे मे लड़की का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है.मृतक लड़की अररिया जिले की रहने वाली है, प्रेम प्रसंग में लड़के द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद लड़की के द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

 मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में 304 रूम नंबर से लड़की को चेक आउट करना था. कमरे से हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला। अंदर लड़की की पंखे से लटकती लाश देखकर सबके होश उड़ गए। होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मामले की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। होटल क्रिस्टल ब्लू सहायक खजांची थाना क्षेत्र के जेल रोड में है।

होटल के सीसीटीवी में पुलिस को एक लड़का जाते हुए दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की बाबुल नाम के लड़के से प्यार करती थी। बाबुल ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में किसी राज नाम के लड़के का जिक्र है। पुलिस उसका पता लगा रही है। लड़की अररिया से लड़के से मिलने आई थी।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत मौके पर पहुंचे । होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। सीसीटीवी में एक लड़के को लड़की के कमरे में आते देखा गया है। लड़का के हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज रोड का रहने वाला है। जिसकी पहचान बाबुल कुमार के रूप में हुई है।


वहीं आरोपी बाबुल के पिता ने पुलिस को बताया कि  दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहीं दोनों एक दूसरे के कनेक्शन में आए थे। उनके बेटे की शादी फिक्स हो चुकी थी। नवंबर में शादी है। लड़की पिछले एक महीने से लड़के पर शादी तोड़ने का दबाव बन रही थी और खुद से शादी करने की बात कह रही थी।

लड़की की पहचान निशा रानी (21) के रूप में हुई है। जो अररिया जिले के वर्मा कॉलोनी के वार्ड-9 निवासी मदन मेहता की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले अररिया से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

पूर्णिया से रोहित की रिपीर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp