Join Us On WhatsApp
BISTRO57

दिल्ली मेट्रो में सफर करती दिखीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वीडियो खूब हो रहा वायरल

President Draupadi Murmu seen traveling in Delhi Metro, vide

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अचानक दिल्ली मेट्रो में दिखीं. आम लोगों की तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मेट्रो में सफर कर रही थी. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि, इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो मेंराष्ट्रपति मेट्रो की सीट पर बैठ मुस्कुरा रही हैं. 

साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीलेकलर की साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं. इस दौरान एक शख्स भी सामने से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फोटो भी खींचता नजर आ रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास उनके काफी संख्या में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद दिखे. 

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि, मेट्रो में राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दे रहे हैं. याद दिला दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार दिल्ली मेट्रो का सफर कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने आमजनों के अनुभवों को महसूस किया साथ ही दिल्ली मेट्रो के संचालन की जानकारी ली थी.

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp