Join Us On WhatsApp

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी गया जी, करेंगी पितरों को पिंडदान, मुकेश अंबानी भी...

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी गया जी, करेंगी पितरों को पिंडदान, मुकेश अंबानी भी...

President Draupadi Murmu will come to Gaya on Saturday.
शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी गया जी, करेंगी पितरों को पिंडदान, मुकेश अंबानी भी...- फोटो : Darsh News

गया जी: गया जी में पितृपक्ष मेला चल रहा है और इस दौरान देश समेत पूरी दुनिया से लोग अपने पितरों के आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने पहुँच रहे हैं। इस बीच कई दिग्गज हस्तियाँ भी गया जी आ चुकी हैं जबकि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आने वाली हैं। राष्ट्रपति गया जी पहुँच कर अपने पितरों को पिंडदान करेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच खबर आ रही है कि शुक्रवार को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी भी गया जी आयेंगे। गया जी में मुकेश अंबानी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। 

इस संबंध में विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया आयेंगी और एक दिन अपने पितरों को पिंडदान करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुकेश अंबानी उनके यजमान हैं और खबर मिल रही है कि शुक्रवार दोपहर बाद वे भी गया जी पहुंचेंगे और एक दिनी पिंडदान करेंगे। देश के दो प्रमुख लोगों के गया जी आने की सूचना पर गया जी जिला प्रशासन सतर्क है और चाक चौबंद व्यवस्था में जुटी हुई है। बता दें कि मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी भी जनवरी में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गया जी पहुंचे थे और अपने पितरों को पिंडदान किया था।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp