Join Us On WhatsApp

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को झारखंड के रांची में I.N.D.I.A. के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा को संबोधित की...

Priyanka Gandhi in Ranchi Public Meeting

जनसभा के संबोधन में उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी की नीतियां हमेशा आपको मजबूत बनानेवाली रही हैं, मगर BJP सरकार है न तो आपको ठीक से पहचानती है और न आपके पक्ष में नीतियां बनाती है। आज देश में क्या हो रहा है।

हेमंत सोरेन चुनाव से पहले ही जेल में डाल दिये जाते हैं, फर्जी मुकदमे में। ऐसा क्यों?

 नरेंद्र मोदी ने सोचा होगा कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे, तो यहां से चुनाव आसानी से जीत जायेंगे। लेकिन, आपका समाज, आदिवासी शक्ति, इतने मजूबत हैं और आपमें इतनी शक्ति है कि कल्पना लड़ाई लड़ रही हैं। शेरनी की तरह सब मुसीबतों का सामना कर रही हैं। हेमंत की बात आप तक पहुंचा रही हैं। आपका एक-एक वोट हेमंत सोरेन की रिहाई का रास्ता खोलेगा। इसलिए आप यशस्विनी सहाय को आशीर्वाद दीजिये।

प्रियंका ने कहा, “जल, जंगल और जमीन पर आपका जो अधिकार है, उसे हम कम नहीं होने देंगे। आज BJP के नेता और इनके खरबपति मित्रों की नजर आपके जल, जंगल, जमीन पर है। SPT और CNT एक्ट के साथ छेड़छाड़ करने की इच्छा है इन लोगों की। इन्होंने विपक्ष पर हमला किया हुआ है। मीडिया पर कब्जा किया हुआ है, ताकि इनकी सच्चाई आपको नहीं पता चले। इनकी सच्चाई क्या है? इनकी सच्चाई यह है कि पूरे देश में इनकी सभी नीतियां इनके बड़े-बड़े खरबपति मित्रों के लिए बन रही हैं।”

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp