Join Us On WhatsApp

BJP-NDA का पुराना मॉडल आया सामने, पप्पू यादव की गिरफ्तारी भड़के राहुल-प्रियंका ने सोशल मीडिया पर...

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को बीती रात पुलिस ने करीब दो घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस ने उन्हें 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया है लेकिन अब इस मामले को नीट छात्रा मामले में आवाज उठाने के लिए साजिश के तहत...

rahul priyanka ne pappu ka kiya support
BJP-NDA का पुराना मॉडल आया सामने, पप्पू यादव की गिरफ्तारी भड़के राहुल-प्रियंका ने सोशल मीडिया पर...- फोटो : Darsh NEWS

शुक्रवार की देर रात राजधानी पटना में कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने आखिर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सांसद पहले खुद ही कोर्ट में पेश होने और बाद में खराब सेहत की बात कह बचने की कोशिश करते भी दिखे लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। इस दौरान भारी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक भी उनके मंदिरी वाले आवास पर पहुंच कर गिरफ्तारी का विरोध करने लगे लेकिन पुलिस ने भी सोच ही लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाये, गिरफ्तारी तो कर के रहेंगे। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह समेत कई थाना की पुलिस मौके पर मौजूद थे और समर्थकों के हंगामे के बीच देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर IGIMS ले कर गई जहां उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और खराब सेहत की वजह से रात भर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। हालांकि पुलिस ने पप्पू यादव को वर्ष 1995 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफतार किया है लेकिन इसे अब राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। बीती रात पप्पू यादव ने भी गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बात करते हुए नीट छात्रा के पक्ष में आवाज उठाने पर जबरदस्ती कार्रवाई का आरोप पुलिस पर लगाया था तो अब देश के बड़े विपक्षी नेताओं ने भी यही मामला बता कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी बिहार पुलिस और भाजपा पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें         -        पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के घर पहुंची कई थाना की पुलिस, 30 वर्ष पुराने मामले में दो दिन पहले ही...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को नीट छात्रा मौत मामले से लोगों का ध्यान भटकाने का एक तरीका बताते हुए NDA पर हमला बोला। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में लिखा है कि 'पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है।'

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी बिहार सरकार पर हमला बोला और नीट छात्रा मामले आवाज उठाने की सजा पप्पू यादव को देने का आरोप लगाया। उन्होंने सीधे सीधे भाजपा और अन्य सहयोगी दलों का नाम लेते हुए कहा कि वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं और एक पीड़िता की आवाज उठाने पर पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि 'पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?  हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।'

यह भी पढ़ें         -        30 वर्ष पुराने मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिटी SP के साथ पहुंची थी कई थाने की पुलिस


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp