Join Us On WhatsApp

POCSO एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पत्थरबाजी, फायरिंग में एक किसान...

मुजफ्फरपुर में एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी. इस दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की. सूचना है कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई और इसमें एक किसान की मौत हो गई जिसके बाद...

raid ke dauran
POCSO एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पत्थरबाजी, फायरिंग में एक किसान...- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर: बिहार में इन दिनों अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इस दौरान पुलिस पर लोग हमले भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मुजफ्फरपुर से जहां छापेमारी में गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी जिसके बाद पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र इलाके के चोरनिया गांव की है जहां एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। घटना में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है वहीं भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गायघाट थाना की पुलिस पोक्सो एक्ट के एक आरोपी अजय राय को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी अपने पड़ोसी के घर में जा कर छुप गया जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी के घर में दबिश दी। इसी बीच स्थानीय लोग इकठ्ठा हो कर पुलिस पर हमला करने लगे और पत्थरबाजी कर दी। लोगों के पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये, उसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई। सूचना मिल रही है कि ग्रामीणों ने भी पुलिस पर फायरिंग की और इसी दौरान स्थानीय किसान जगतवीर राय को गोली लग गई जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं लोगों के हमले में गायघाट थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें   -     बिहार के अगले सीएम के रूप में कंफर्म हो गए सम्राट? भागलपुर में नीतीश ने किया इशारा तो बढ़ गई हलचल

घटना के बाद स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों एक नाबालिग के साथ हुए अपराध के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस को आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर फायरिंग की है। फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है जबकि तीन पुलिसकर्मी जख्मी हैं। फ़िलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें   -     अब अनंत सिंह की विरासत संभालेंगे बेटे अभिषेक सिंह, स्थानीय लोगों ने कहा...

मुजफ्फरपुर से चंदन की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp