Join Us On WhatsApp

सोनपुर एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा से खुश हैं सारण के सांसद, रूडी ने कहा 'मेरा सौभाग्य है कि...'

सोनपुर एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा से खुश हैं सारण के सांसद, रूडी ने कहा 'मेरा सौभाग्य है कि...'

rajiv pratap roody on sonpur airport
सोनपुर एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा से खुश हैं सारण के सांसद, रूडी ने कहा 'मेरा सौभाग्य है कि...'- फोटो : Darsh NEWS

पटना: सारण के सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा और राज्य कैबिनेट से मिली स्वीकृति के बाद सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अच्छा लगता है जब आपके क्षेत्र में कोई विकास और बेहतर काम हो तो। मैंने अटल जी और मोदी जी दोनों की सरकार में काम किया, मैं सारण से कई बार सांसद बना। लोग हवाई अड्डा की बात करते थे और आज कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दे कर सारण के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। यह निर्णय 35 करोड़ लोगों के पक्ष में लिया गया है। 

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार सरकार ने सोनपुर में हवाई अड्डा बनाने के साथ ही जेपी सेतु के सामानांतर 6 लेन पुल समेत कई अन्य विकास की योजनाओं की शुरुआत की है। यह हवाई अड्डा भूत ही अहम होगा क्योंकि इसके आसपास बहुत कुछ बनने वाला है। पटना हवाई अड्डा 250 एकड़ में पिछले 70 वर्षों से जो कि सबसे छोटा हवाई अड्डा है। वहां प्लेन उतारना भी मुश्किल होता है। राजीव प्रताप रूडी का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं उस क्षेत्र से सांसद हूं। मैं इस हवाई अड्डा के लिए पिछले 16 वर्षों से लगा हुआ था और अब यह स्वीकृत कर लिया गया है। अगले 5 वर्ष में दुनिया का सबसे बड़ा विमान बिहार के सोनपुर में उतर सकेगा।

यह भी पढ़ें     -     बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ने कर दिया कमाल, लगातार 17 महीनों से देश भर में...

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मेरे सवाल के जवाब पर एविएशन मंत्री हरदीप पूरी ने ससंद में जवाब दिया था। मैं आज यह बता दूँ कि सोनपुर हवाई अड्डा करीब साढ़े पांच किलोमीटर के क्षेत्रफल में बनेगा जो कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। आप दुनिया के किसी कोने में जाने के लिए बिहार से विमान ले सकते हैं। हमारी आबादी यूरोप के आबादी से भी अधिक है। कल बिहार कैबिनेट ने एयरपोर्ट को मंजूरी दी और भारत सरकार ने भी उसी दिन अपना अप्रूवल दे दिया। सोनपुर के किसानों के जमीन को लोग हड़प रहे थे, सस्ते दामों में खरीद रहे थे लेकिन अब नीतीश कुमार ने ऐसी सौगात दे कर यहां के जमीन को सोना से भी बहुमूल्य बना दिया है।

यह भी पढ़ें     -     लिखित परीक्षा में सॉल्वर और शारीरिक परीक्षा में खुद पहुंचे अभ्यर्थी, अब तक तीन दर्जन से अधिक गिरफ्तार...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp