Join Us On WhatsApp

रामनाथ ठाकुर या हरिवंश या नये चेहरा को मिलेगा मौका? संजय झा का हो सकता है प्रमोशन...

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए राजनीतिक गणितीय हिसाब किताब जारी है. इधर चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार की पार्टी से दो मौजूदा सदस्यों में से किसी एक को ही मौका मिलेगा जबकि संजय झा को प्रमोशन के साथ ही एक अन्य...

rajyasabha chunaw jdu
रामनाथ ठाकुर या हरिवंश या नये चेहरा को मिलेगा मौका? संजय झा का हो सकता है प्रमोशन...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इन पांच सीटों पर दो दो सीटों पर भाजपा जदयू का दावा है तो पांचवीं सीट को लेकर पक्ष और विपक्ष में टक्कर हो सकती है। हालांकि इस बीच खबर मिल रही है कि जदयू कोटे की सीटों पर इस बार उम्मीदवार बदले जा सकते हैं। जदयू कोटे के दो राज्यसभा सांसद हरिवंश और रामनाथ ठाकुर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हरिवंश अभी राज्यसभा के उपसभापति हैं तो रामनाथ ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री। इस बीच खबर मिल रही है कि इन दोनों चेहरों में नीतीश कुमार अपनी पार्टी से किसी एक को ही रिपीट करेंगे।

माना जा रहा है कि इन दोनों ही चेहरों में रामनाथ ठाकुर का पलड़ा अधिक भारी क्योंकि वे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं और उन्हें समाजवाद का एक बड़ा चेहरा भी माना जाता है जबकि हरिवंश के बारे में कहा जा रहा है कि वे भाजपा के लिए अधिक वफादार हैं। 2022 में जब नीतीश कुमार भाजपा से अलग हो गए थे उस वक्त भी उन्होंने उप सभापति का पद नहीं छोड़ा था और भाजपा के साथ रहे थे। ऐसे में उनकी तीसरी पारी को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं खबर यह भी मिल रही है कि राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को प्रमोशन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें     -     तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, किशनगंज में की अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरिवंश और रामनाथ ठाकुर में नीतीश कुमार रामनाथ ठाकुर को रिपीट करेंगे साथ ही उप सभापति के पद पर संजय झा को मौका दिया जायेगा। वहीं राज्यसभा की दूसरी सीट पर नीतीश कुमार के गृह जिला के रहने वाले पूर्व IAS अधिकारी और पार्टी के जमीनी नेता मनीष वर्मा को मौका मिल सकता है। जदयू में एक खेमा मनीष वर्मा को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी भी मानता है ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि मनीष वर्मा राज्यसभा जा सकते हैं। वह कुर्मी समाज से आते हैं ऐसे में उनके दावे पर मुहर लगने की अधिक गुंजाईश है।

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 41 वोट की जरूरत है और इस हिसाब से जदयू का दो सीटों पर दावा है जबकि उसी तरह से भाजपा का भी दो सीटों पर दावा है। वहीं पांचवीं सीट पर जीत के लिए NDA को क्रॉस वोटिंग के जरिये तीन और वोट की जरूरत पड़ेगी। वहीं इस पांचवीं सीट  के लिए राजद ओवैसी और बसपा की मदद से दावा ठोकने की तैयारी में है तो दूसरी तरफ ओवैसी की पार्टी ने भी राजद से समर्थन की मांग कर AIMIM से राज्यसभा उम्मीदवार देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें     -     बिहार में बांस से होगी किसानों की आमदनी, राज्य सरकार करने जा रही है ये काम....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp