Join Us On WhatsApp

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल, बैंड बाजों के साथ महिलाओं और छात्राओं ने बांधी राखी...

गया जी में रक्षाबंधन के त्योहार से पूर्व शुक्रवार को एक अनूठी पहल की गई। पर्यावरण मित्र और महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अद्भूत संदेश दिया।

Rakshabandhan ke tyohaar se pehle paryavaran sanrakshan ko l
पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल- फोटो : Darsh News

Gaya Ji : बिहार के गया जी में रक्षाबंधन के त्योहार से पूर्व शुक्रवार को एक अनूठी पहल की गई. पर्यावरण मित्र और महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अद्भूत संदेश दिया। शुक्रवार की सुबह सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं गाजे-बाजे के साथ शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ पहुंचीं और पेड़ों को राखी बांधा। इस दौरान लोगों ने जय पर्यावरण के नारे भी लगाए। साथ ही, इन महिलाओं ने गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेंटर (ओटीए) में कार्यरत सेना के जवानों को भी राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

हमारा पेड़ हमारा पर्यावरण के तहत राखी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में गया जी शहर के पहाड़पुर स्थित ओटीए के मैदान में लगे हजारों वृक्ष को राखी बांधी गई। साथ ही, ओटीए के आर्मी के जवानों को भी राखी बांधी गई। इस महोत्सव में हमारा पेड़ हमारा पर्यावरण के सदस्यों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

वहीं, स्थानीय महिला ने कहा कि, आज वो लोग पेड़ों को भाई मानकर उन्हें राखी बांध रही हैं। अब तक उन्होंने सैकड़ों पौधे यहां लगाए हैं। जो ना सिर्फ पहाड़ की तलहटी में बल्कि पहाड़ों के ऊपर भी उन लोगों ने पेड़ लगाए हैं और उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया है। क्योंकि अगर पेड़ रहेगा, तभी जीवन बचेगा और हमारी आने वाली पीढ़ी सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि, किसी भी हाल में वो लोग पौधों को सूखने नहीं देंगे। कोरोना काल में कई लोगों की मृत्यु हो गई। अगर पृथ्वी पर वातावरण सही रहता तो ऐसा नहीं होता। यही वजह है कि वो हर हाल में पेड़ों की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


राखी महोत्सव बनाने के पीछे उद्देश्य है कि जिस तेजी से वृक्षों की कटाई की जा रही है। जिस कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उसे रोकने के लिए पेड़ बचाना आवश्यक है। पेड़ को बचाने के लिए गया के स्कूली छात्रा और महिलाओं के द्वारा पेड में राखी बांधकर वृक्ष को बचाने को लेकर संकल्प लिया गया। गौरतलब है कि, ओटीए खेल मैदान और ब्रह्म योनि पहाड़ पर हमारा पेड़ हमारा पर्यावरण के तहत 2000 से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं। इस संस्था में शहर के गण्यमान्य लोग जुड़े हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।


गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Bihar-mein-mrit-logon-ke-naam-abhi-bhi-voter-list-mein-maujood-jeevit-log-gaayab-BLO-saheb-ko-khoj-rahi-janta-539612

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp