Daesh NewsDarshAd

Singham Again Trailer: फिल्म सिंघम अगेन में रामायण की एंट्री; अजय देवगन, दीपिका समेत सभी टॉप स्टार के ये दमदार डॉयलॉग सुन लें...

News Image

New Delhi: कॉप यूनिवर्स की दमदार फिल्म सिंघम अगेन का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। 4.45 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म के हर टॉप स्टार ने अपना-अपना दमदार डॉयलॉग बोला है, जो सोशल मीडिया पर छाया है। ट्रेलर की शुरुआत बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन से होती है। फिर एक-एक अन्य स्टार्स की एंट्री होती है। इनमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर शामिल हैं। सबसे अहम बात है कि फिल्म की कहानी धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है। रामायण के किरदार के रूप में स्टार्स दिखाए गए हैं। इसके अलावा ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन है।

 ट्रेलर में आए ये 7 दमदार डायलॉग

अजय देवगन : गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर, पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है।

अजय देवगन : भारत की यह प्रथा रही है, सीता मां का हरण हुआ है तो लंका जली है।

अजय देवगन :  तेरे सामने जो खड़ा है, वो महात्मा गांधी का आदर करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है।

अर्जुन कपूर : ये कलयुग है कलयुग, इस बार रावण जीतेगा।

अर्जुन कपूर : तेरी रामायण का रावण हूं मैं।

करीना कपूर : दया! दरवाजा तोड़।

दीपिका पादुकोण : मैं सिंघम नहीं, मैं लेडी सिंघम है रे।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म सिंघम अगेन के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इससे पहले फिल्म सिंघम, सिंघम अगेन, सिम्बा और सूर्यवंशी फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में अजय देवगन थे। सिम्बा में रणवीर सिंह और फिर सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। 'सिंघम अगेन'  दिवाली पर रिलीज होगी।

DarshAd
Darsh-ad

Scan and join

Description of image