पटना: इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में जुमा की नमाज पढने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राजधानी पटना के विभिन्न मस्जिदों के साथ ही राज्य भर में रमजान महीने की पहली शुक्रवार के अवसर पर रोजेदारों में काफी उत्साह देखा गया और लोग अपने नजदीकी मस्जिदों में नमाज पढने के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़ें - आपराधिक घटना का जिक्र करते हुए सदन में रो पड़े MLA, बाहर भी मीडिया से बात करते हुए...
रमजान के पहले शुक्रवार को लेकर राजधानी पटना के हज भवन, फुलवारीशरीफ, पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद, अशोक राजपथ समेत अन्य सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों की भीड़ की वजह से मस्जिदों में जगह कम हो गई जिसके बाद बाहर तक लोगों की कतार लग गई। इस दौरान नमाजियों ने एक दूसरे को पवित्र महीने रमजान की मुबारकबाद भी दी और आपस में प्रेम सौहार्द्र बनाये रखने की बात कही।
रमजान के पहले शुक्रवार को लेकर राजधानी समेत सभी जिलों में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई थी। सभी जगहों पर खास कर संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान वरीय पुलिस अधिकारी भी पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए थे एवं लोगों से अपील कर रहे थे कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति के साथ अपनी नमाज अदा करें।
यह भी पढ़ें - 18 लाख रूपये के साथ पुलिस ने दो को पकड़ा, हर बार बदल रहे हैं अपना बयान, जांच शुरू...
पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट