Join Us On WhatsApp

राजधानी रांची एक बार फिर से दहल उठी ,गोलियों की तड़तड़ाहट में बार के डीजे की मौत हो गई।

Ranchi  Disco Bar DJ Murder

रांची शहर के बीचों बीच एक डिस्को बार के गेट पर बेलगाम अपराधियों ने डीजे संचालक संदीप की हत्या कर दी। बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है की मामला छेड़ छाड़ से शुरू हुआ जिसके बाद गोलीबारी हुई और डीजे के गाने पर लोगों को थिरकाने वाले संदीप का खेल खत्म हो गया।

पूरी घटना रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेडिशन ब्लू होटल के सामने स्थित एक्सट्रीम बार(extreme bar) में हुई। इस गोलीबारी में डिस्को बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की गोलीबारी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डिस्को बार में मौजूद लड़कियों के साथ छेड़खानी और शराब की नशे में हंगामा होने के बाद, बार के बाउंसर के साथ पहले मारपीट हुई जिसके  बाद मामला को शांत कराया गया , ह्लांकी उसके बाद रात करीब 1 बजे फिर एक बार आधा दर्जन युवक हथियार और लाठी डंडा लेकर पहुंचे उसके बाद हंगामा हुआ और उसके के बाद  गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमे डीजे की हत्या हो गई।

 घटना के बाद एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई थाना की पुलिस पहुंची मामले की जांच के लिए पहुंची।  वही इसके साथ ही FSL की टीम भी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।  पूरी घटना रात के 01 बजे के आस पास हुई है।

 मामले की जानकारी देते हुए रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की गोलीबारी को उस वक्त अंजाम दिया गया जब डिस्को बार बंद हो गया था और बार में सिर्फ डीजे ही बचा था जो गाड़ी आने का इंतजार कर रहा था। इसी दरम्यान एक अपराधी द्वारा डिस्को बार में फायरिंग की गई जिसमे डीजे संदीप की मौत हो गई।  वही उन्होंने बताया की मामले में कुछ लोगो को डिटेन किया गया है जिनसे पुछताछ की जा रही है। 

हालांकि जिस तरह से शहर के बीचों बीच इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया उससे कई सवाल खड़े होते है। खास तौर से जब डिस्को बार में मारपीट हो रही थी तो पुलिस को इसकी सूचना क्यों नही दी गई। वही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को भी इस घटना की भनक तक नहीं लगी। फिलहाल वरीय अधिकारी भी इसे मामले को लेकर गंभीर है,देखना होगा कब तक इस पूरे मामले का उद्भेदन होगा।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp