Join Us On WhatsApp

रांची लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कुमार जायसवाल ने संजय सेठ को दिया समर्थन...

Ranchi Independent Candidate Support BJP

रांची लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कुमार जायसवाल ने एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत माता की आवाज सुनकर, विश्व बंधुत्व, हिंदुत्व, राष्ट्रीय एकता और अखंडता, विकास को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। किसान, मजदूर, महिला और वंचित तबकों का विकास संभव है। झारखंड सहित पूरे देश में विकास की धारा बह रही है। पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। वह भी इस यज्ञ में अपनी आहुति दे रहे हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए वोट करें। मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को अपना वोट दें।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp