Join Us On WhatsApp

रांची के पहाड़ी मंदिर में असामाजिक तत्व/मनचले/छिनतई/पॉकेटमारी जैसे गतिविधि करने वाले व्यक्ति पर विशेष नजर रखने का आदेश, श्रावण माह के लिए (दिनांक 19.7.2024 तक) विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पालीवार प्रतिनियुक्ति।

Ranchi Pahari Temple in Sawan

श्रावणी मेला के दौरान पहाड़ी मंदिर रांची में विधि व्यवस्था-संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची का संयुक्तादेश जारी किया गया है। पूरे श्रावण माह के लिए (दिनांक 19.7.2024 तक) विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पालीवार प्रतिनियुक्ति की गई है।

पहाड़ी मंदिर परिसर में श्रावणी मेला के सभी दिवस के लिए कुल 44 स्थानों पर प्रातः 3:00 से भीड़ समाप्ति के लिए दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके अलावा श्रावण माह के प्रत्येक रविवार की रात्रि से सोमवार तक एवं श्रावण पूर्णिमा के लिए (दिनांक 22 एवं 29 जुलाई, 5, 12 और 19 अगस्त 2024) मंदिर परिसर एवं शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पालीवार दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पहाड़ी मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। जारी संयुक्तादेश में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को सतत एवं कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही मंदिर प्रवेश द्वार के इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संयुक्तादेश में असामाजिक तत्व/मनचले/छिनतई/पॉकेटमारी जैसे गतिविधि करने वाले व्यक्ति पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है और इस प्रकार की हरकत किए जाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। श्रावण माह के दौरान पहाड़ी मंदिर के पास चिकित्सा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदेश सिविल सर्जन, रांची को दिया गया है। अग्निशमन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था के लिए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम से व्यवस्था का आग्रह किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची श्री उत्कर्ष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक नगर, रांची श्री राजकुमार मेहता श्रावणी मेला 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp