Join Us On WhatsApp
BISTRO57

राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा रांची जिला एवं रांची महानगर कमिटी के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया।

Ranchi Sarna comunity

अल्बर्ट एक्का चौक में जनजातीय सुरक्षा मंच के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत का पुतला दहन किया गया। 

      गणेश राम भगत के उस बयान के विरोध में जिसमें आदिवासियों को लाल सफेद झंडा का त्याग कर हनुमान झंडा गाड़ने और आदिवासियों को सनातन हिंदू बताने पर आदिवासी बहुत आहत और आक्रोशित हैं। 

        राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के महानगर अध्यक्ष चम्पा कुजूर ने कहआ कि गणेश राम भगत अगर इस तरह का बयान बाजी बंद नहीं करते हैं तो उनका और जनजातीय सुरक्षा मंच के पदाधिकारी को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। और यदि उनकी बैठक झारखंड के किसी कोने में भी होती है तो आदिवासी समाज उस कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगा। गणेश राम भगत ऐसी ओछी हरकतों के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें झारखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा उन्हें हर जगह से खदेड़ दिया जाएगा। ऐसे लोगों की गलत बयानी और आदिवासी विरोधी ओछी हरकतों की वजह से बीजेपी झारखंड में आदिवासी आरक्षित सीटों से गायब हो रही है। अगर बाज नहीं आते हैं तो झारखंड विधानसभा चुनाव में भी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

         जिला अध्यक्ष विरेन्द्र उरांव ने कहा कि लाल सफेद सरना झंडा हमारे पुरखों की देन है। यह आदिवासियों के सोच और जीवनशैली का प्रतीक है, इसका अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

       गणेश राम भगत का पुतला दहन का हर प्रखंड में किया जाएगा ताकि एक एक गांव के एक एक लोग उनकी हरकतों से अवगत हो।

     

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp