Join Us On WhatsApp

दरभंगा में दर्दनाक मामला: 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

दरभंगा में 6 साल की मासूम के साथ भयानक दुष्कर्म और हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

Rape case in darbhanga
दरभंगा में दर्दनाक मामला: 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या- फोटो : Darsh News

दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखर के पास देर रात घटी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, बच्ची शाम से ही लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर कुछ लोगों को शक हुआ। जब वे तालाब की ओर पहुंचे तो दीवार के पास जमीन पर बच्ची का खून से सना शव पड़ा मिला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद दरभंगा के एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और साइबर सेल की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमर्स भेज दिया गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय तीन बच्चियां तालाब के पास खेल रही थीं। आरोपी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, जिसमें एक बच्ची उसके चंगुल में फंस गई, जबकि दो अन्य बच्चियां वहां से भाग निकलीं। बाद में बच्चियों ने आरोपी की पहचान की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पुलिस को अहम सुराग मिला।


पुलिस ने आरोपी विकास महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके कपड़ों पर खून के निशान↓ गए हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp