Join Us On WhatsApp

मैच से दो दिन पहले ही रिंकू सिंह ने छोड़ा टीम का साथ, इस वजह से चेन्नई से लौटे नॉएडा

मैच से दो दिन पहले ही रिंकू सिंह ने छोड़ा टीम का साथ, इस वजह से चेन्नई से लौटे नॉएडा

rinku singh ne choda team ka sath
मैच से दो दिन पहले ही रिंकू सिंह ने छोड़ा टीम का साथ, इस वजह से चेन्नई से लौटे नॉएडा- फोटो : Darsh NEWS

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 वर्ल्डकप चल रहा है। सुपर8 मुकाबले में भारत का अगला मैच 26 फरवरी को जिंबाबे के साथ है और इस बीच टीम का हिस्सा रिंकू सिंह अचानक टीम से अलग हो कर अपने घर लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता खानचंद सिंह की तबियत खराब है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता को लीवर कैंसर का चौथा स्टेज है।

यह भी पढ़ें   -    सरकार से मेरी कोई लड़ाई नहीं, कानून व्यवस्था ठीक करे, सुपौल में युवती के परिजनों से मुलाकात कर पप्पू यादव ने...

रिंकू सिंह के पिता को फ़िलहाल नॉएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे वेंडीलेटर पर हैं। बता दें कि क्रिकेटर अपनी टीम के साथ सोमवार को ही चेन्नई पहुंचे हैं जहां आगामी 26 फरवरी को जिंबाबे के साथ मैच होना है। लेकिन इस बीच अपने पिता की तबियत की जानकारी मिलने के बाद वे नॉएडा लौट आये हैं। हालांकि रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए अभी कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अभी तक के मैच में महज 24 रन ही बनाया है।

यह भी पढ़ें   -    चौकीदार-दफादार के समर्थन में आये चिराग ने कर दिया अपनी ही सरकार का विरोध, कहा 'मैं खुद...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp