Join Us On WhatsApp

राजधानी की सड़क पर उतरे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जलाया मोदी-नीतीश का पुतला...

राजधानी पटना में राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जदयू भाजपा के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुए मोदी-नीतीश का पुतला फूंका. इस दौरान एक तरफ राजद ने गैस सिलिंडर की कमी का विरोध किया तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने विधायकों को डरा कर राज्यसभा

rjd congress protest
राजधानी की सड़क पर उतरे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जलाया मोदी-नीतीश का पुतला...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में इंधन का संकट खड़ा हो गया है। भारत में भी रसोई गैस की कमी का मामला सामने आ रहा है। रसोई गैस की कमी की वजह से लोगों को हो रही परेशानी की वजह से मंगलवार को राजधानी पटना में विपक्ष सड़क पर उतर गई है। राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता साथ में मिल कर राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्टर के साथ ही गैस सिलिंडर भी ले रखा था और मोदी-नीतीश के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की।

सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से पार्टी कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए निकले वहीं राजद कार्यालय से पार्टी कार्यकर्त्ता भी निकले। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की तथा पीएम मोदी एवं सीएम नीतीश का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में गैस के लिए हाहाकार मचा है। लोग परेशान हो रहे हैं, इस वक्त प्रधानमंत्री कहाँ हैं। लोगों के लिए गैस की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के तीन विधायकों को डरा धमका कर या खरीद कर  राज्यसभा चुनाव में वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा वालों ने हमारे विधायक को खरीद लिया और उन्हें बंधक बना कर राज्यसभा चुनाव में मतदान करने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें    -   हम कोई सामान नहीं कि कोई खरीद ले, कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने बताया 'क्यों नहीं किया मतदान'

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा की सरकार में देश की जनता त्रस्त है। पहले देश बेच दिया और अब गैस बेच दिया है। देश की और बिहार की गरीब जनता परेशान है और इस सरकार को कोई मतलब नहीं है। इस दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा चुनाव में भी धांधली करते हुए महागठबंधन के चार विधायकों के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़, नीतीश-मोदी हाय हाय और मुर्दाबाद जैसे कई नारे लगाते रहे।

यह भी पढ़ें    -   RJD में हड़कंप ! तेजस्वी के युवा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, सम्राट चौधरी पर लगाये गंभीर आरोप


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp