पटना: राज्यसभा चुनाव में NDA ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर लिया जबकि महागठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाई। NDA की जीत पर ख़ुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक तरफ जहां जीत को पहले से सुनिश्चित बताया तो दूसरी तरफ उन्होंने राजद में टूट की बात कही। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह जीत पहले से ही तय थी। इस जीत में किसी को कोई संदेह नहीं था। NDA के सभी विधायकों ने एकजुट हो कर वोट किया जबकि विपक्ष में बिखराव दिखा। अपने आपको मुख्य विपक्षी दल राजद के एक विधायक नदारद जबकि उनके सहयोगी दल कांग्रेस के आधे विधायक गायब रहे।
यह भी पढ़ें - दूसरे दल ने कर दिया समर्थन लेकिन अपने ही विधायकों ने दिया धोखा, मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा...
चिराग ने कहा कि ये वह लोग हैं जो हमलोगों में बिखराव का सपना देख रहे थे। हमलोगों को पूर्ण विश्वास था कि हमारे सभी पांच उम्मीदवार जीत कर राज्यसभा जायेंगे और अब वह भी हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के राज्यसभा चुनाव जीतने को एतिहासिक बताया और कहा कि बहुत ख़ुशी की बात है कि NDA के तीन घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ राज्यसभा जा रहे हैं और यह शायद इतिहास में पहली बार ही हो रहा है। इसके साथ ही यह बात हमारे गठबंधन में मजबूती को भी दर्शाता है कि कैसे हम सबको साथ लेकर चलते हैं। पांच सीट थी और सभी में बराबर बंटवारा और प्राथमिकता सभी को दी गई और उसी के अनुसार उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाई गई।
वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा पहली वरीयता में महागठबंधन के उम्मीदवार के आगे होने और दूसरी वरीयता में हारने के सवाल पर कहा कि यही आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के कारण विपक्ष की यह स्थिति है और अगर आगे भी यह जारी रहा तो विपक्ष एक दिन खत्म हो जायेगा। फ़िलहाल वह राजद को संभालें क्योंकि उनकी पार्टी भी टूट के कगार पर है।
यह भी पढ़ें - 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, चुनाव जीतने के बाद नितिन नबीन...