Join Us On WhatsApp

अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हो गई..., एक जख्मी युवक की भी..

अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हो गई..., एक जख्मी युवक की भी..

road accident danapur
अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हो गई..., एक जख्मी युवक की भी..- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में सड़क हादसा में एक युवक की मौके पर ही  मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इससे पहले पुलिस ने आक्रोशित लोगों को भारी मशक्कत के बाद शांत करवाया। घटना राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालदीचक के समीप की है जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें       -      अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर फिल्म “हक” का प्रदर्शन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सतीश कुमार और जख्मी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में की गई। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक युवक की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया तथा हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई लेकिन लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने तत्काल 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया तब जा कर लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक किशादी होने वाली थी और इसके लिए वह कार्ड बांटने जा रहा था। वह अपने दोस्त के साथ कार्ड बांटने घर से निकला था लेकिन रास्ते में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि जख्मी युवक की भी जल्द ही शादी होने वाली है।

यह भी पढ़ें       -      पटना में जल्द ही शुरू होगी वाटर मेट्रो, चार्जिंग पॉइंट निर्माण कार्य शुरू... 

पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp