रोहतास: बिहार में पिछले 10 वर्षों से शराबबंदी लागू है बावजूद इसके अवैध शराब की तस्करी जोरों पर है। अवैध शराब कारोबार की वजह से अक्सर लोग जहरीली शराब भी पी लेते हैं जिसकी वजह से उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रोहतास से जहां जहरीली शराब पीने से करीब आधा दर्जन लोगों के मौत की खबर आई है। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन खबर मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन समेत उत्पाद विभाग की टीम मृतकों के घर जांच के लिए जरुर पहुंची है।
मामला रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है जहां बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते 14 फरवरी को पूजन सिंह के पुत्र का तिलक शगुन था और उसके अगले ही दिन उनके एक अन्य पुत्र लल्लू सिंह की तबियत बिगड़ने लगी और 16 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही उनके दो अन्य रिश्तेदार जो नासरीगंज के रहने वाले हैं उनकी भी तीन दिनों के अंदर मौत हो गई। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि तिलक समारोह से लौटने के बाद दो रसोइयों की भी मौत हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और उत्पाद विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची है।
यह भी पढ़ें - 10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान, JDU-BJP सेट तो उपेंद्र कुशवाहा और RJD...
बताया जा रहा है कि पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा पूछताछ के दौरान परिजनों ने कुत्ता काटने से मौत बता रहे हैं वहीं स्थानीय लोग दबी जुबान में जहरीली शराब से मौत का मामला बता रहे हैं। फ़िलहाल लोगों के मौत के कारण का पता नहीं चल सका है और न ही कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। परिजन भी मौत का कारण शराब नहीं बल्कि कुछ और बता रहे हैं जिससे मामला संदिग्ध बनते जा रहा है। फ़िलहाल प्रशासनिक और उत्पाद विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
यह भी पढ़ें - घर में घुस किशोरी की गोली मार हत्या करने के बाद युवक पहुंचा थाना, परिजनों को पुलिस ने दी मामले की जानकारी...
रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट