Join Us On WhatsApp

राजनीतिक हलचल के बीच सम्राट को आया शाह का बुलावा, रविवार को इस मुद्दे पर हो सकती है...

बिहार में सियासी हलचल काफी तेज है. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने तथा नए मुख्यमंत्री के चयन की चर्चा है तो दूसरी तरफ निशांत कुमार के राजनीतिक एंट्री की. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बिहार का अगला CM कौन होगा लेकिन....

samrat ko dilli se bulawa
राजनीतिक हलचल के बीच सम्राट को आया शाह का बुलावा, रविवार को इस मुद्दे पर हो सकती है...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: नीतीश कुमार ने जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने की घोषणा की है उसके बाद से बिहार में सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री अब भाजपा से होगा और इसके लिए मंथन शुरू हो गया है।  खबर है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है। सम्राट रविवार को दिल्ली जा सकते हैं जहां मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर चर्चा की जा सकती है।

बिहार की सरकार में नंबर 2 की भूमिका निभा रहे सम्राट चौधरी को गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है। बता दें कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम भी रेस में चल रहा है। हालांकि अभी सम्राट चौधरी को दिल्ली क्यों बुलाया गया है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन माना जा रहा है कि बिहार में नेतृत्वकर्ता के चयन को लेकर बातचीत हो सकती है। बता दें कि बीते दिन सीएम नीतीश ने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट कर स्वयं राज्यसभा जाने की इक्षा जताई थी और चुनाव जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे जिसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें     -     उन्हें बिहार में रहना चाहिए लेकिन BJP..., पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर...

माना जा रहा है कि बिहार की कैबिनेट में पूरा फेरबदल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भाजपा से तो जदयू से दो उप मुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। दो उप मुख्यमंत्री के लिए एक नाम निशांत कुमार का आगे है तो दूसरा नाम विजय चौधरी का है। हालांकि अब दोनों गृह मंत्री की मुलाकात के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर उनके बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई

यह भी पढ़ें     -     JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे निशांत, प्रदेश अध्यक्ष भी...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp