Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जदयू कार्यालय मे मिलन समारोह के दौरान उमरा जन सैलाब

Sanjay jha on chunav

जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित भव्य मिलन समारोह मे बिहार वैश्य महासभा, महिला विकास मंच, पटना महानगर केशरवानी वैश्य महासभा, अखिल भारतीय कानू वैश्य महासंघ सहित कई संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित 1500 से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैंइस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार, शीला मंडल, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद एवं विधानपरिषद में सत्तारूढ दल के उपनेता ललन सर्राफ, विधानपार्षद सह मुख्य सचेतक संजय गांधी, वरिष्ठ नेता नवीन आर्य चन्द्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, कंचन गुप्ता, वरीय नेता अरविन्द निराला सिन्दूरिया, मुकेश जैन, गणेश कानू,सुजीत पाठक सहित पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुप्रसिद्ध अधिवक्ता और बिहार वैश्य महासभा के अध्यक्ष डाॅ0 आनंद कुमार, महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी, पटना महानगर केशरवानी वैश्य महासभा के अध्यक्ष डाॅ0 अमित केशरी, अखिल भारतीय कानू वैश्य महासंघ के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय कानू, हिमालय मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन डाॅ0 उमाशंकर प्रसाद, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कोमल वर्णवाल, स्नेही इंटरनेशनल के अध्यक्ष रामजी प्रसाद, प्रो. (डाॅ0) संजय कुमार, सूरज गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता आदि प्रमुख हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा में दल के नेता संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेली, हलवाई और चैरसिया समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने का काम किया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में नीतीश सरकार का उल्लेखनीय कार्य पूरे देश भर में आज एक नजीर है। संजय कुमार झा ने कहा कि प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास और आस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति है और वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन वर्ष 2010 से अधिक सीटें जीतेगा। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हुए हैं। नीतीश सरकार के सकारात्मक प्रयासों से प्रदेश की महिलायें आज विकास की मुख्यधारा में शामिल हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील डाॅ0 आनंद कुमार और महिला विकास मंच की संस्थापक वीणा मानवी ने जद(यू0) में शामिल होने का सबसे उपयुक्त समय चुना है। हम सभी एकजुट होकर वर्ष 2025 की चुनौतियों को फतह करेंगे। साथ ही हमारी पार्टी नए साथियों के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है कि बिहार की महिलायें आँगन से निकलकर अब आँगनबाड़ी की ओर रुख कर चुकी है। सामाजिक न्याय के साथ के विकास की सोच का नतीजा है कि आज सभी वर्गों की महिलायें हर रूप से सशक्त हो रही हैं। वीणा मानवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाया है, जिसका नतीजा है कि हम बिना किसी भय के खुली हवा में सांस ले रहे हैं।



                        

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp