Join Us On WhatsApp
BISTRO57

भाजपा विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

Sanjiv chaurasiya on diyara kshetr

 राजधानी पटना में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मटर आने लगा है पटना की कई इलाकों में गंगा का जलस्तर में लगातार बड़ी थी देखी जा रही है दानापुर सहित इलाकों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक से दो फीट ऊपर बह रही है जिसके कारण खेतों से लेकर घर तक में गंगा का जल पहुंच गया है जिसके कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त्र हो चुका है गंगा की बढ़ते जलस्तर की जायजा लेने दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने कई जलमग्न इलाकों का दौरा किया।दीघा विधानसभा क्षेत्र स्थित बिंद टोली का गुरुवार सुबह स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने दौरा किया और गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि बिंद टोली और नकटा दियारा के तकरीबन सभी घरों में गंगा का पानी घुस गया है। पीड़ित परिवार मुश्किल हालात में हैं। आवासन और भोजन की समस्या उत्पन्न हो रही है। बच्चों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आशियाना डूब जाने से लोग अपने मवेशियों के साथ जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ पर शरण लेने को विवश हैं। उन्होंने अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp