Join Us On WhatsApp

सासामुसा चीनी मिल शुरू करने की कवायद तेज, ACS के साथ इन्होने किया निरीक्षण...

सासामुसा चीनी मिल के पुनरुद्धार की पहल तेज, गन्ना किसानों के बकाये पर राहत के संकेत। सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों को राहत की उम्मीद, बकाया भुगतान पर सहमति के संकेत। एसीएस के साथ मुरुगेश निरानी ने किया सासामुसा चीनी मिल का निरीक्षण। चीनी के साथ

sasamusa chini mill
सासामुसा चीनी मिल शुरू करने की कवायद तेज, ACS के साथ इन्होने किया निरीक्षण...- फोटो : Darsh NEWS

एसीएस के साथ मुरुगेश निरानी ने किया सासामुसा चीनी मिल का निरीक्षण। चीनी के साथ ही ऑल वायो प्रोडक्ट उत्पादन का होगा प्रयास: निरानी

गोपालगंज: वर्षों से बंद पड़ी सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने की दिशा में राज्य सरकार जुट गई है। इस मिल को चालू कराने की जिम्मेदारी कर्नाटक के निरानी ग्रुप को दी गई है। इसको लेकर मुरुगेश आर निरानी ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार के साथ सासामुसा मिल का निरीक्षण किया। मिल के चारों तरफ घूमकर उन्होंने मिल की भूमि, उपकरण सहित अन्य समस्याओं को करीब से देखा।

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन की दिशा में पहल

मिल परिसर में संवाददाताओं से वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आदेश के आलोक में राज्य के बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना करानी है। राज्य सरकार ने सात निश्चय 3 के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में नई चीनी मिलों की स्थापना करने के साथ ही बंद चीनी मिलों का पुनरूद्धार करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत आज इस मिल का अध्ययन किया जा रहा है। गन्ना किसानों के बकाये भुगतान पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें     -      नीतीश सरकार अब सिमांचल में करेगी कागज की जांच, डिप्टी सीएम ने कर दिया एलान...

निरानी ग्रुप को सौंपी गई मिल संचालन की जिम्मेदारी

वहीं मिल का निरीक्षण करने पहुंचे मुरुगेश आर निरानी ने कहा कि इस मिल को चलाने में सरकार बहुत मदद कर रही है। इस मिल को देखने के लिए आए थे ताकि इस मिल में क्या-क्या किया जा सकता है। केवल चीनी मिल चलाने से फायदा नहीं होगा, इसमें ऑल वायो प्रोडक्ट का उत्पादन करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि यहां के किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। इस मौके पर संयुक्त ईख आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें     -      गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा समीक्षा बैठक के साथ खत्म, वापस गये दिल्ली...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp