Join Us On WhatsApp

ससुराल में खुला मौत का राज! 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हत्या, पति-सास हिरासत में

रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Secret of death revealed in in-laws' house
ससुराल में खुला मौत का राज! 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हत्या, पति-सास हिरासत में- फोटो : Darsh NEWS

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिशिरिता ओपी थाना क्षेत्र के कुड़ी टोला गांव में 31 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया गया, लेकिन पुलिस की पड़ताल में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह सूचना दी कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही शिशिरिता ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला के गले पर दबाव के निशान पाए गए, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कटिहार में गोदाम से खुला नशे का काला राज! पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1800 किलो नौशादर और लाखों गोलियां जब्त

पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति विपिन चौधरी और उसकी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से अलग-अलग तरीके से पूछताछ की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। मृतका पूनम देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी, हालांकि पुलिस इन बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पटना की सड़कों पर प्रेमी जोड़े निकलने से पहले हो जायें सावधान, वैलेंटाइन डे को लेकर इस संगठन जारी की चेतावनी...

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सीडीपीओ वन दिलीप कुमार भी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp