Join Us On WhatsApp

देखिये आज का अपना राशिफल

See your horoscope today

#देखें 09:07:2023 का राशिफल

#मेष 

मेष राशि के लोगों का दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा और आपका मन काम करने में लगेगा। आज के दिन कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।

#वृष

वृष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपके कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उत्तम प्रकार की संपत्ति प्राप्‍त होगी। आज कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है। 

#मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का दिन सुख में बीतेगा और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

#कर्क

कर्क राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति हो रही है। आज आपको कुछ जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। जिसमें कुछ खर्च भी संभव है। 

#सिंह

सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और ईश्‍वर की कृपा से आपको लाभ होगा। पराक्रम भाव में भाग्य वृद्धि होने से आपके कार्य पूर्ण होंगे। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन के योग हैं। 

#कन्या

कन्या राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आज चुप रहकर अपने काम पर फोकस करें। 

#तुला

तुला राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त हो सकता है। मन में संतोष रहेगा।

#वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका हर कार्य में सफलता के साथ सम्‍मान भी प्राप्‍त होगा। आज का दिन भाग्‍य में वृद्धि का हो सकता है और आपके कार्य प्रदर्शन में सुधार होगा।

#धनु

आर्थिक मामलों में धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और आपके कोष में वृद्धि हो सकती है।

#मकर

मकर राशि के लोगों का दिन आज काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार समेटकर सारा हिसाब किताब दुरुस्‍त करेंगे।

#कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और कहीं से रुका धन प्राप्‍त होने से आपके कई कार्य पूर्ण होंगे।

#मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति का है और आज आपको घर में बड़ा की सलाह से कारोबार में लाभ होगा। मनोरथ सिद्धि होगी। घर में भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp