Join Us On WhatsApp
BISTRO57

देखिये आज का अपना राशिफल

See your horoscope today

#देखें 14 अगस्त 2023 का राशिफल

#मेष 

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

#वृष 

मन परेशान रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

#मिथुन 

संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। 

#कर्क 

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

#सिंह 

बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। जीवन कष्टमय रहेगा।

#कन्या 

मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

#तुला 

व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

#वृश्चिक 

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नये कारोबार के अवसर भी मिल सकते हैं।

#धनु 

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 

#मकर 

धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का साथ रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं, परन्तु खर्चों की भी अधिकता रहेगी। 

#कुंभ 

बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों से सद‌्भाव बनाये रखें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

#मीन 

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या अभी बनी रहेगी। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp