Join Us On WhatsApp

शराब के नशे में CM को दे रहा था गाली, पुलिस ने पकड़ा तो बता दिया...

शराब के नशे में CM को दे रहा था गाली, पुलिस ने पकड़ा तो बता दिया...

sharab pite hue viral
शराब के नशे में CM को दे रहा था गाली, पुलिस ने पकड़ा तो बता दिया...- फोटो : Darsh NEWS

दरभंगा: बिहार में पिछले करीब 10 वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब कारोबार और सेवन का दौर अभी भी जारी है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान बिहार लाये गए शराब बरामद और पीने के बाद लोगों को गिरफ्तार जरुर करती है लेकिन कानून पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दरभंगा से जहां एक व्यक्ति के शराब पीने के बाद हाथ में शराब लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गाली देते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव निवासी अर्जुन यादव के रूप में की गई है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि व्यक्ति शराब के नशे में है और वह हाथ में एक बोतल में शराब लेकर मुख्यमंत्री को गालियां दे रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस गिरफ्त में माफ़ी मांगी और दूसरे लोगों पर ताड़ी पिला कर बहका कर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उसने बताया कि वह 2006 से दिमाग संबंधी कुछ परेशानी से गुजर रहा है और उसका इलाज भी चल रहा है तो वह सही गलत सोच नहीं पाया।

यह भी पढ़ें       -       स्कूटी सवार युवक-युवती और सूटकेस में 12 लाख रूपये, पुलिस जुटी मामले की छानबीन में...

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। मामले में मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें       -       NEET छात्रा मौत मामले में पूरी हो गई SIT की जांच? तत्कालीन थानाध्यक्ष से हुई घंटों पूछताछ...

दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp