Join Us On WhatsApp

मुजफ्फरपुर में शिव बारात में झूम रहे लोगों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, हुआ ऐसा कि बन गया चर्चा का विषय...

मुजफ्फरपुर में शिव बारात में झूम रहे लोगों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, हुआ ऐसा कि बन गया चर्चा का विषय...

shivratri me shadi
मुजफ्फरपुर में शिव बारात में झूम रहे लोगों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, हुआ ऐसा कि बन गया चर्चा का व- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर: रविवार को पूरे देश में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग भगवान शिव और पार्वती के विवाह की जश्न मना रहे थे लेकिन इस बीच मुजफ्फरपुर में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने एक प्रेमी जोड़े की शादी भी करवा दी। मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के जोंकी गांव का है जहां पूरा गांव महाशिवरात्रि पर्व मनाने में डूबे हुए थे। लोग ढोल नगारों के साथ शिव बारात निकाल रहे थे और चारों तरफ हर हर महादेव का जयकारा गूंज रहा था।

यह भी पढ़ें    -      NEET छात्रा मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने ली एंट्री, SSP को जारी किया नोटिस...

इसी दौरान गांव में किसी को भनक लग गई जिसके बाद जब जा कर देखा तो एक घर में एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में था। फिर क्या था लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने दोनो को पकड़ लिया। रात में ही पंचायत की गई जहां कुछ लोगों ने दोनों को सजा देने की बात कही तो कुछ ने उनकी शादी करवाने की। इस बीच प्रेमी जोड़े ने भी शादी करने की अपनी रजामंदी दे दी जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी शादी करवा दी। 

भगवान शिव की बारात के बीच एक प्रेमी जोड़े की शादी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामले में बताया जा रहा है कि रामपुर गांव का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार के यहां अक्सर आता था जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई। इस मुलाकात में दोनों के बीच कब प्यार ने परवान ले लिया पता ही नहीं चला और जब पता चला तो शिव बारात के बीच लोगों ने शादी करवा दी।

यह भी पढ़ें    -      रहस्यमय बीमारी की चपेट में पटना का यह पूरा गांव, अब तक हो चुकी है दो की मौत कई अस्पताल में भर्ती...

मुजफ्फरपुर से चंदन रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp